10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में लेक्चरर सस्पेंड, छात्राओं को भेजता अश्लील मैसेज

Rajasthan News : प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज की 38 छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट की कुलपति को शिकायत दी थी। शिकायत पर कुलपति अजय कुमार शर्मा ने आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
sexual_harassment_in_jodhpur_university.jpg

Rajasthan News : राजस्थान के जोधपुर में मनीराम बांगड़ मेमोरियल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर पुलकित गुप्ता को सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज की 38 छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट की कुलपति को शिकायत दी थी। शिकायत पर कुलपति अजय कुमार शर्मा ने आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड कर दिया है।

छात्रों ने बताया कि सेक्सुअल हैरेसमेंट की कुलपति से शिकायत के बाद प्रोफेसर ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। कहा- परीक्षा में बैक लगा दिए जाओगे। इससे कुछ छात्राएं घबरा गई। हालांकि, फिर छात्राएं शिकायत के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति के पास पहुंची। जिसके बाद जांच कमेटी बनाई गई। जांच में दोषी पाने जाने के बाद प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रोफेसर पुलकित गुप्ता का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले एक छात्रा के साथ उनका व्हाट्सएप चैट सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रोफेसर ने छात्रा को घर बुलाने, डांस फ्लोर पर आकर डांस करने सहित अभद्र मैसेज किया। इससे पहले, 2015 बैच की छात्रों ने भी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी। 4 साल पहले भी आरोपी प्रोफेसर ने एक वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए थे। इसके अलावा प्रोफेसर पर एक टीचर के साथ भी दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लग चुका है।