10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन हल्के बादल, फिर शुष्क मौसम

Thar Weather - मानसून के लिए आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितिंया नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
दो दिन हल्के बादल, फिर शुष्क मौसम

दो दिन हल्के बादल, फिर शुष्क मौसम

जोधपुर. दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आगे बढऩे के लिए अब अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने से उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन जोधपुर संभाग में बादलों की हल्की आवाजाही रहेगी। इसके बाद मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
मानसून मारवाड़ के बाड़मेर और जालौर के अलावा उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्से भीलवाड़ा और धौलपुर तक पहुंच चुका है। अब मानसून के आगे बढऩे के लिए फिलहाल कोई सिस्टम मौजूद नहीं है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी मानसून के आगे बढऩे की रफ्तार धीमी हो गई है।

दिनभर बादल व हवा
सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा बहती रही। इस कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर नहीं गया। हवा में अत्यधिक नमी के कारण उमस भरा मौसम बना रहा। उमस के कारण शहरवासी हलकान रहे। मानसून के नहीं आने तक उमस सताती रहेगी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 28.2 और अधिकतम 39.4 डिग्री मापा गया।

जैसलमेर में पारा 40
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26.6 और अधिकतम 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में रात का पारा 25.9 और दिन का 36.4 डिग्री रहा।