10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़े के कमरे में शराब बनाने का कारखाना पकड़ा

- दस लीटर स्प्रिट, प्लास्टिक के खाली पव्वे व ढक्कन जब्त- दो आरोपियों की तलाश
less than 1 minute read
Google source verification
बाड़े के कमरे में शराब बनाने का कारखाना पकड़ा

बाड़े के कमरे में शराब बनाने का कारखाना पकड़ा

जोधपुर. राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने महादेव नगर स्थित खाली बाड़े में बने एक कमरे में स्प्रिट से नकली शराब बनाने का एक कारखाना पकडक़र स्प्रिट, प्लास्टिक के खाली पव्वे, ढक्कन व पैकिंग मशीन जब्त की। दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार महादेव नगर के खाली भूखण्ड में कमरा बना हुआ है, जहां स्प्रिट से नकली शराब बनाए जाने की सूचना पर दबिश दी गई। तलाशी लेने पर कमरे में एक पैकिंग मशीन, जैरीकेन से दस लीटर स्प्रिट, प्लास्टिक के सौ खाली पव्वे और २५० ढक्कन जब्त किए गए। यह कमरा मूलत: भणियाणा हाल चौपासनी गली-२ निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र रामसिंह व महादेव नगर निवासी अमरसिंह उर्फ अमराराम पुत्र रामदीन देवासी का बताया जाता है। इन दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने महादेव नगर स्थित खाली बाड़े में बने एक कमरे में स्प्रिट से नकली शराब बनाने का एक कारखाना पकडक़र स्प्रिट, प्लास्टिक के खाली पव्वे, ढक्कन व पैकिंग मशीन जब्त की। दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।