
फलोदी में निकाय चुनाव को लेकर की गई तैयारियां
नामांकन दाखिले का काम सुचारू रूप से संपादित करने के लिए प्रशासनिक स्तर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत कचहरी परिसर स्थित चुनाव शाखा के बाहर कर्मचारियों की टेबलें, उद्घोषणा के लिए माइक सैट, छाया के लिए शामियाना, बैरीकेट्स आदि लगाए गए हैं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। नामांकन दाखिला शुरू होने के एक दिन पहले 27 जनें नामांकन पत्र लेकर गए हैं।
अब प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का इंतजार -
वार्डों के परिसीमन के बाद फलोदी पालिका क्षेत्र में वार्डों की संख्या ३० से बढक़र अब ४० हो गई है। सभी वार्डों में संभावित प्रत्याशियों ने टिकट के लिए संबंधित पार्टी को आवेदन कर रखे हैं। लेकिन कांग्रेस व भाजपा की ओर से फिलहाल प्रत्याशियों के नामोंं की कोई घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक दल फिलहाल संभावित प्रत्याशियों के पैनल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। दोनों दलों के प्रत्याशियों की घोषणा में संभवत: एक-दो दिन का समय लगेगा।
यह रहेगा कार्यक्रम -
निर्वाचन विभाग द्वारा निकाय चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत फलोदी नगरपालिका क्षेत्र के समस्त ४० वार्डों में पार्षदों के चुनाव के लिए अधिसूचना १ नवम्बर को जारी होगी। नामांकन दाखिला ५ नवम्बर तक चलेगा। नामांकन दाखिले का समय सुबह १० से दोपहर ३ बजे तक रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच ६ नवम्बर को होगी। नामांकन वापसी ८ नवम्बर तक हो सकेगी। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन ९ नवम्बर को होगा। मतदान १६ नवम्बर व मतगणना १९ नवम्बर को होगी।
Updated on:
01 Nov 2019 10:48 am
Published on:
01 Nov 2019 10:48 am
