10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमारी रिफाइनरी’ के आस-पास स्थानीय निवेश-रोजगार की कवायद

- बिजनेस प्रमोशन के तहत उद्यमियों को बताई जाएगी रिफाइनरी की प्रोग्रेस- रीको की ओर से उद्यमियों को पहली इंडस्ट्रियल विजिट
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 20, 2021

‘हमारी रिफाइनरी’ के आस-पास स्थानीय निवेश-रोजगार की कवायद

‘हमारी रिफाइनरी’ के आस-पास स्थानीय निवेश-रोजगार की कवायद

जोधपुर।
सरकार की ओर से बाड़मेर जिले के पचपदरा में प्रस्तावित एचपीसीएल रिफाइनरी के जल्द शुरू करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। रिफाइनरी चालू होने के बाद क्षेत्र में आसपास उद्यम व रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी। बिजनेस प्रमोशन को लेकर रीको व जिला प्रशासन की ओर से रविवार को उद्यमियों की पचपदरा रिफाइनरी व आसपास विकसित होने वाले संभावित औद्योगिक क्षेत्रों की विजिट कराई जाएगी। इस विजिट में शहर के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन, रीको, जेडीए, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के करीब 150 लोग शामिल होंगे।
-
पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन से दी जाएगी जानकारी
पचपदरा में रिफाइनरी के आसपास लगने वाले संबंधित उद्योग व इकाइयां, उत्पाद लग सकेंगे या नहीं, इसकी पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों को रिफाइनरी से जुड़ी सहायक औद्योगिक इकाइयों, उत्पादों आदि की जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों को नए उद्योगों से संबंधित आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।
--
स्थानीय उद्यमी मोटिवेट होंगे
सरकार को इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के लिए निवेश की उम्मीद तो है ही, लेकिन इस विजिट से स्थानीय उद्यमियों को भी फायदा होगा। विजिट से उद्यमी मोटिवेट होंगे व वहां लग सकने वाले उद्योग व इकाइयां लगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
--
ये होंगे प्रतिनिधिमण्डल में शामिल
रीको की ओर से पहली बार पचपदरा रिफाइनरी के लिए कराई जा रही बिजनेस प्रमोशन विजिट में करीब 150 लोगों को ले जाया जाएगा। जिसमें एक बस एमआइए सर्किल, एक बस रीको न्यू पॉवर रोड व एक बस कलेक्ट्रेट से जाएगी। जिसमें एमआइए से 60, जेआइए से 30, लघु उद्योग भारती से 10, रीको व जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी-कर्मचारी 15, कलेक्ट्रेट, निगम व जेडीए से 20 अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। इनमें पाली-बालोतरा के 20 उद्यमी भी शामिल होंगे।
---
सरकार रिफाइनरी व औद्योगिक विकास को लेकर गंभीर है। उद्यमियों की ओर से रीको से रिफाइनरी व आसपास के औद्योगिक क्षेत्र के विजिट के लिए आग्रह किया गया था, जिसे रीको ने स्वीकार किया। इस विजिट के माध्यम से उद्यमियों को रिफाइनरी क्षेत्र में पनप सकने वाले नए उद्योगों की जानकारी मिलेगी।
सुनिल परिहार, पूर्व अध्यक्ष
राजसिको
--
उद्यमियों के आग्रह पर रीको व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पचपदरा के अलावा बोरावास आदि संभावित औद्योगिक क्षेत्रों की विजिट कराई जाएगी।
संजय झा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक
रीको जोधपुर