10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में टिड्डी दल का बड़ा हमला, आशंकित किसान छिडक़ाव के साथ भगाने के लिए बजा रहे बर्तन

आशंकित किसानों ने खेतों में डेरा जमाने से पहले ही धुंआ कर व बर्तन बजाकर टिड्डी को खेतों में आने से रोकने का प्रयास किए थे। वहीं सुबह होने पर छिडक़ाव कर बर्तन बजा कर टिड्डियों को भगाया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
locust attack in rural areas of jodhpur, farmers spraying pesticides

जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में टिड्डी दल का बड़ा हमला, आशंकित किसान छिडक़ाव के साथ भगाने के लिए बजा रहे बर्तन

वीडियो/कमलेश दवे/धुंधाड़ा/जोधपुर. कई दिनों से आखिर जिसका डर था आज वो स्थिति भी टिड्डी दल के धुंधाड़ा के आसमान पर मंडराते हुए पहुंचने पर आ गई। सोमवार दोपहर बाद बाड़मेर जिले की सरहद पार कर जोधपुर जिले की लूणी विधानसभा क्षेत्र के धुंधाड़ा कस्बे व आस-पास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में टिड्डी दल आसमान पर मंडराने लगा और मंगलवार को पड़ाव डालने के साथ ही किसानों ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। आशंकित किसानों ने खेतों में डेरा जमाने से पहले ही धुंआ कर व बर्तन बजाकर टिड्डी को खेतों में आने से रोकने का प्रयास किए थे। वहीं सुबह होने पर छिडक़ाव कर बर्तन बजा कर टिड्डियों को भगाया जा रहा है।

इधर विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई के निर्देश पर टिड्डी दल के खात्मे को लेकर प्रशासन व कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच स्थितियों का जायजा लिया। विधायक ने भी क्षेत्र का दौरा किया। गौरतलब है कि इसी प्रकार का एक टिड्डी दल द्वारा कस्बे से करीब बारह किमी भानावास गांव में रविवार रात को पड़ाव डाल गया। भानावास से उड़ान भरने के साथ ही हवा के रूख के साथ दिनभर अलग-अलग दिशाएं बदलता हुआ आसमान पर बवंडर की तरह मंडराता रहा।

काले बादल की तरह दिखे टिड्डी
टिड्डी दल काले बादल के रूप में आसमान पर उड़ता हुआ हवा के रूख के साथ इधर-उधर दिशाएं बदलता हुआ सोमवार शाम को धुंधाड़ा में सवाईसिंह देवस्थान के आस-पास आसमान पर मंडराता रहा।

धुंआ व बर्तनों की आवाज से नहीं आया जमीं पर
जैसे ही आसमान पर टिड्डी दल को देखा तो कस्बे के सवाईसिंह देवस्थान के आस-पास के खेतों में किसानों ने लकडिय़ां व पुराने टायर जलाकर धुंआ किया एवं साथ में बर्तन बजाने लगे तो यह उपर ही मंडराता कस्बे सहित निकट के गांवों की और हवा के रूख के साथ दिशाएं बदलता रहा।

एसडीएम व तहसीलदार पहुंचे मौके पर
विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई के निर्देश पर सोमवार सुबह ही उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार, तहसीलदार नारायण लाल सुथार अधिकारियों के साथ पहुंचे तथा उपसरपंच पोलाराम सुथार, कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अंजू चौधरी, आरआई केपी सिंह, पटवारी रमेश डूडी व ग्राम पंचायत सहायक देवीसिंह गौड़ व किसानों से चर्चा कर की।

आज की रात किसानों का होगा रतजगा
कस्बे में टिड्डी दल के प्रवेश के साथ किसानों में दहशत व्याप्त है। सोमवार शाम तक तो कस्बे सहित निकट के गांवों में आसमान पर मंडराता रहा। लेकिन दिन ढलते ही इस दल के किसी खेत में पड़ाव डालने की आशंका को लेकर किसान वर्ग में चिंता व्याप्त हैं। किसानों ने अपने खेतों में पुराने टायर, लकडिय़ां जलाने के लिए बर्तन बजाने के लिए स्टॉक कर दिए हैं।

यह दिया सुझाव
सहायक कृषि अधिकारी झुमरराम ने बताया कि जहां पर टिड्डी दल ने रात्रि में पड़ाव डाला हैं, वहां से यह टिड्डी दल सुबह आठ से नौ बजे के बीच में उड़ान भरता है। उड़ान भरने से पहले जहां टिड्डी दल बैठा हैं उस पर क्लारोपाईरी 50 प्रतिशत एक हेक्टर के लिए 600 लीटर पानी में एक लीटर दवा मिलाकर स्प्रे करने का सुझाव दिया।