10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहां टिड्डी दलों ने किया पड़ाव, वहां अब पनप रहा फाका

फलोदी (जोधपुर). पाकिस्तान से आए टिड्डी दलों ने फलोदी व बाप क्षेत्र में जहां जहां पड़ाव किया था वहां अब बड़े पैमाने पर फाका (शिशु टिड्डी) पनपने लगे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Locust in Phalodi area

जहां टिड्डी दलों ने किया पड़ाव, वहां अब पनप रहा फाका

फलोदी (जोधपुर). पाकिस्तान से आए टिड्डी दलों ने फलोदी व बाप क्षेत्र में जहां जहां पड़ाव किया था वहां अब बड़े पैमाने पर फाका (शिशु टिड्डी) पनपने लगे हैं। इससे खरीफ की फसलों में खराबे की आशंका बनी हुई है। कृषि विभाग ने फाका नियंत्रण के लिए किसानों को कीटनाशक दवा व स्प्रेयर मशीनें अनुदानित दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

सीमापार से आए टिड्डी दलों के गत दिनों हुए पड़ाव के बाद अब फलोदी के बैंगटी, रायड़ा, उग्रास, खारा व बाप के जांबा, ननेऊ, कानासर, टेकरा आदि कई इलाकों में शिशु टिड्डी (फाका) बड़े पैमाने पर नजर आने लगा है। किसानों ने बताया कि अंडों से निकलने के बाद पंखहीन सफेद शिशु टिड्डी वनस्पतियों, पेड़-पौधों की तलाश में जमीन की सतह पर चलते दिखते हैं। वे शुरूआत में काले रंग के होते है बाद में रंग पीला होकर वे टिड्डी के रूप में विकसित हो जाते हैं।

किसानों को मिलेगा अनुदान सहायक कृषि अधिकारी मगाराम ने बताया कि फाका नियंत्रण के लिए क्लोरोपरिफॉस 20 प्रतिशत व 50 प्रतिशत तथा स्प्रेयर मशीनें अनुदानित दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। किसान किसी भी खाद-बीज की दुकान, क्रय-विक्रय सहकारी समिति से यह सामग्री क्रय कर सकते हैं। इसके लिए फलोदी, कानासर, सिहड़ां में केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इच्छुक किसान आधार कार्ड, जमाबंदी व बैंक पास बुक साथ लाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।