10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक चाहने वाले दंपती फिर से बने हमसफर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को यहां नवीन न्यायिक भवन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की बदौलत दो दंपतियों ने सभी गिले शिकवे भुलाकर फिर से जीवन साथी बनने की राह चुनी। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 143 प्रकरण आपसी सहमति व समझौते से निस्तारित किए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में लोक अदालत

फलोदी में लोक अदालत

विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे मोहनलाल सोनी व एडवोकेट समदरसिंह की बैच में आज रोचक नजारा देखने को मिला। जिसमें पुखराज उर्फ पुखाराम व बेबी उर्फ बीबो ने एक दूजे के गले में पुष्पाहार पहनाकर फिर से एक-दूसरे को जीवन साथी बनने की राह चुनी। गौरतलब है कि उन्होंने संबंधित न्यायालय में तलाक याचिका पेश कर रखी थी। न्यायाधीश व वकीलों की समझाइश के बाद दोनों ने साथ रहने की सहमति दी। इस दौरान एडवोकेट अब्दुल मजीद खिलजी, सामाजिक कार्यकर्ता भैराराम मकवाना उपस्थित थे। लोक अदालत में एक अन्य दंपति ने भी समझाइश के बाद साथ रहने का वचन दिया। इस बैच ने विभिन्न प्रकार के २१ प्रकरणों का निस्तारण आपसी सहमति से करते हुए ९ करोड़ ३ हजार ६४२ रुपए के अवॉर्ड पारित किए। बैच संख्या २ में अध्यक्ष राकेश गौरा, सदस्य एडवोकेट प्रेमप्रकाश विश्नोई की बैच में सिविल व फौजदारी के ५६ प्रकरण आपसी सहमति व राजीनामे से निस्तारित किए गए। जिसमें एनआई एक्ट के १४ प्रकरण में १ करोड़ ५६ लाख ६३ हजार ३०५ रुपए के समझौते करवाए गए। बैच संख्या ३ के अध्यक्ष लोकेश कुमार मीना व सदस्य एडवोकेट ललित कुमार जोशी की बैच ने सिविल, फौजीदारी व प्रीलिटिगेशन के ६५ प्रकरणों का निस्तारण करके ८४ लाख ३३ हजार १९४ रुपए के अवॉर्ड पारित किए।