12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : सचिन पायलट के खास उचियारड़ा पर क्यों मेहरबान हुए गहलोत, वैभव से निकला ऐसा बड़ा कनेक्शन

Lok Sabha Election 2024 : मारवाड़ में इस बार सियासी समीकरण के कई पैक्ट किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व वैभव गहलोत को इस बार जोधपुर नहीं बल्कि जालोर-सिरोही से मैदान में उतारा गया है।

2 min read
Google source verification
karan_singh_uchiyarda_and_ashok_gehlot.jpg

Lok Sabha Election 2024 : मारवाड़ में इस बार सियासी समीकरण के कई पैक्ट किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पूर्व वैभव गहलोत को इस बार जोधपुर नहीं बल्कि जालोर-सिरोही से मैदान में उतारा गया है। इसके बदले करणसिंह उचियारड़ा (Karan Singh Uchiyarda) को इस बार जोधपुर से मौका दिया गया है। उचियारड़ा, सचिन पायलट के नजदीकी हैं, लेकिन इस बार गहलोत ने उनकी पीठ पर हाथ रखा है। इस बार पैक्ट हुआ है जालोर-सिरोही सीट के लिए। यहां वैभव गहलोत को उतारा गया है।

दरअसल, कांग्रेस ने मंगलवार शाम को लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें करण सिंह उचियारड़ा को लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। उचियारड़ा सचिन पायलट के बड़े समर्थकों में से एक माने जाते हैं। उचियारड़ा के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से पिछले 10 सालों से विधायक और सांसद के लिए दावेदारी में लगे हुए थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी उचियारड़ा ने सुमेरपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी की थी। अब उचियारड़ा को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

गहलोत-उचियारड़ा में पैक्ट
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने पुत्र को चुनाव जिताने के लिए जालोर और सिरोही के राजपूतों का समर्थन चाहिए। बताया जा रहा है कि इसके चलते खुद गहलोत उचियारड़ा को लेकर 3 मार्च को दिल्ली गए और कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात करवाई। उचियारड़ा का जालोर सिरोही के राजपूत बेल्ट में अच्छी पकड़ होने के कारण अब वैभव गहलोत को उचियारड़ा के समर्थन की जरूरत है।

2018 में की थी दावेदारी
2018 के चुनाव में उचियारड़ा ने जोधपुर और पाली जिले की विधानसभा सीटों से दावेदारी की, लेकिन गहलोत ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद करण सिंह को संगठन में भी सीमित कर दिया गया। हालांकि सरकार जाने के बाद पायलट की केंद्रीय नेतृत्व से प्रगाढ़ता बढ़ गई।

दोनों ने पार्टियों ने साधे राजपूत समीकरण
लोकसभा चुनाव दंगल में इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने राजपूत समाज के नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जोधपुर लोकसभा सीट से करण सिंह उचियारड़ा को टिकट दिया है। तो भाजपा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और मौजूदा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा है। पिछली बार इस सीट से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत उम्मीदवार थे। जिन्हें शेखावत ने हराया और दूसरी बार सांसद बने। पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी के बाद एक बार फिर जोधपुर लोकसभा सीट से राजपूत समाज से ही दोनों प्रत्याशी मैदान में उतारे है। इससे इस बार चुनावी समीकरण काफी रोचक होने की संभावना है। राजनीति विशेषज्ञों की माने तो इस बार जाट-विश्नोई सहित अन्य जातियों पर जीत का खेल होने की संभावना है।

उचियारड़ा को टिकट मिलने के बाद जश्न का माहौल
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जोधपुर लोकसभा से करण सिंह उचियारड़ा को टिकट मिलने के बाद उनके घर और कार्यालय में उनके समर्थक पहुंचे। हालांकि उचियारड़ा जोधपुर में नहीं थे, लेकिन उनके समर्थकों ने कार्यालय और घर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। साथ ही उचियारड़ा के समर्थन में नारे भी लगाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने बताया कि जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से करण सिंह उचियारड़ा बुधवार सुबह 10:00 बजे ट्रेन ने जोधपुर आएंगे। रेलवे स्टेशन पर सभी कार्यकर्ता उचियारड़ा का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी हाज़िर हों...', CS सुधांश पंत की इस बड़े मामले पर हाईकोर्ट में पेशी आज