9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : स्कूटर पर पत्नी को बैठाकर देर रात मंदिर पहुंचे गजेन्द्र सिंह शेखावत, वायरल हुई तस्वीर

Lok Sabha Election 2024 : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार देर रात शहर के भीतरी स्थित गंगश्यामजी के मन्दिर और कुंज बिहारी मन्दिर में दर्शन किए।

less than 1 minute read
Google source verification
gajendra_singh_shekhawat.jpg

Lok Sabha Election 2024 : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार देर रात शहर के भीतरी स्थित गंगश्यामजी के मन्दिर और कुंज बिहारी मन्दिर में दर्शन किए। केन्द्रीय मंत्री दोनों ही मंदिर में परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे।

मन्दिर में श्याम भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। पुष्पों से विशेष सजावट की गई। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दर्शन के बाद यहां फागोत्सव में श्याम के भक्तों संग भजन कीर्तन किया। होली के गीत गाए, श्याम के दरबार में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों से भी मिले। इस दौरान उनकी पत्नीनोनद कंवर और दोनों पुत्रियां भी साथ रहीं। देर रात गंगश्यामजी के दर्शन के बाद कुंज बिहारी के मन्दिर भी गए। यहां पर कुंज बिहारी महाराज के दर्शन किए। वहां भी बड़ी संख्या में दर्शन को आए भक्तों से मिले।

शहर के भीतरी क्षेत्र में गंगश्यामजी के मन्दिर और कुंज बिहारी मन्दिर पहुंचे तो बड़े बुजुर्गों ने अपनायत से आर्शीवाद दिया। शहर की तंग गलियों में लम्बे अरसे बाद नोनद का कंवर के साथ दुपहिया वाहन पर सवार केन्द्रीय मंत्री को घूमने का मौका मिला। बता दें कि केंद्रीय मंत्री शेखावत को भाजपा ने एक बार फिर जोधपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से करण सिंह उचियारड़ा को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : राजधानी जयपुर को पछाड़ कर राजस्थान में नंबर वन बना ये जिला, देखिए बड़ी रिपोर्ट