
जोधपुर. सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भदवासिया मतदान केंद्र पर प्रत्याशी के पोस्टर लगी गाड़ी मतदान केंद्र तक ले जाने पर निर्वाचन विभाग नोटिस जारी करेगा। पोस्टर लगी गाड़ी से मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने की थी। शिकायत पर निर्वाचन विभाग की टीम ने गाड़ी ड्राइवर को मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रहने के लिए पाबंद किया।
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र ङ्क्षसह शेखावत ने सोमवार दोपहर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को शिकायत की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्याशी वैभव गहलोत के पोस्टर लगी गाड़ी को मतदान केंद्र ले जा रहे है। पोस्टर लगी गाड़ी से मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत पर निर्वाचन विभाग की टीम ने गाड़ी के मतदान केंद्र के पास आने पर गाड़ी रूकवा कर ड्राइवर को मतदान केंद्र 200 मीटर की परिधि से दूर रहने के लिए पाबंद किया। निर्वाचन विभाग अब गाड़ी चला रहे कार्यकर्ता को नोटिस जारी करेंगी।