10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रोन से कच्छा-बनियान गैंग की तलाश, कोई सुराग नहीं

- शहर में सक्रिय पारदी चोरी गिरोह का मामला - पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक का आस-पास का क्षेत्र व झुग्गी झोंपड़ी खंगाली - गैंग के पकड़ में न आने के बाद पुलिस वारदात से बचने की जुगाड़ में
2 min read
Google source verification
Looking for a bunch-vest gang from the drone, not a clue

ड्रोन से कच्छा-बनियान गैंग की तलाश, कोई सुराग नहीं

जोधपुर. मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी करने वाला शातिर कच्छा-बनियान गिरोह को चार दिन बाद भी पुलिस पकड़ नहीं पाई है। कच्छा-बनियान पहने गिरोह के पांच बदमाश शहर में सक्रिय है। इनकी तलाश में पुलिस ने बुधवार रात दो से सुबह पांच बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रॉन भी उड़ाया। साथ ही रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक के आस-पास, झुग्गी झोंपड़ी में तलाश कराई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस के अनुसार कच्छा-बनियान पहने पारदी गिरोह के पांच बदमाशों की तलाश में कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उसी के तहत पुलिस ने बुधवार दो से सुबह पांच बजे गिरोह के सक्रिय रहने वाले क्षेत्रों में ड्रॉन उड़ाकर तलाश कराई गई। तीन घंटे तक ड्रॉन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीसरी नजर घुमाई, लेकिन बदमाश गैंग कहीं नजर नहीं आई।
पुलिस की टीमों ने रेलवे ट्रैक के आस-पास का क्षेत्र खंगाला। झुग्गी झोंपिड़यों की तलाशी भी ली गई, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

थम्बल इमेज से तलाश
पुलिस मुख्यालय से मिले ड्रॉन में थम्बल इमेज नामक तकनीकी खूबी है। उसमें वांछित व्यक्ति की फोटो या फुटेज अपलोड करने के बाद ड्रॉन उड़ाया जाता है और वो उस फोटो के आधार पर सर्च करता है। उसकी रेंज में यदि कोई उससे मिलता जुलता व्यक्ति नजर आ जाता है तो वो तुरंत पकड़ लेता है। हालांकि तीन घंटे की तलाश में एेसा कोई संदिग्ध नहीं मिला।

तलाश के साथ बचाव का भी प्रयास
पारदी गिरोह ने गत सोमवार रात उम्मेद क्लब के पास एलआइसी कॉलोनी में तीन-चार मकान खंगाले थे। दूसरे दिन गैंग के पांचों लोगों के फुटेज सामने आ गए थे। इतना ही नहीं, गैंग मंगलवार रात शास्त्रीनगर में सेक्टर सात में चार-पांच मकान में जा घुसी थी, लेकिन गनीमत रही कि दोनों ही क्षेत्रों में मकानों में उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा था। अब पुलिस गैंग को पकडऩे के साथ ही कोई और वारदात से बचाने का प्रयास भी कर रही है।