10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 महीने में 50 रुपए महंगी हुई घरेलू गैस, तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को दी ऑनलाइन बुकिंग की सलाह

तेल कम्पनियों ने नॉन सब्सिडी युक्त सिलेंडर की दरों में काफी कमी है। जोधपुर में मार्च महीने में 14.2 किलो के घरेलू गैस के सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी जो अब 747 रुपए का हो गया है। पिछले महीने खाते में 229.10 रुपए की सब्सिडी आई थी लेकिन इस बार 160.05 रुपए ही सब्सिडी आएगी। इस लिहाज से सरकार ने सिलेंडर करीब 7 रुपए महंगा कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
LPG Gas Cylinder,lpg gas cylinder prices hike by 50 rupess in 8 months in india

mahangaidayankhayjathe,mahangaidayankhayjathe,एलपीजी गैस सिलिंडर,8 महीने में 50 रुपए महंगी हुई घरेलू गैस, तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को दी ऑनलाइन बुकिंग की सलाह

जोधपुर. तेल कम्पनियों ने नॉन सब्सिडी युक्त सिलेंडर की दरों में काफी कमी है। जोधपुर में मार्च महीने में 14.2 किलो के घरेलू गैस के सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी जो अब 747 रुपए का हो गया है। पिछले महीने खाते में 229.10 रुपए की सब्सिडी आई थी लेकिन इस बार 160.05 रुपए ही सब्सिडी आएगी। इस लिहाज से सरकार ने सिलेंडर करीब 7 रुपए महंगा कर दिया है।

सरकार लंबे समय से घरेलू गैस की सब्सिडी कम करके इसके दामों में वृद्धि करती जा रही है। गत 8 महीने में सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ है। उधर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को अप्रेल, मई और जून महीने का सिलेंडर फ्री में दिया जा रहा है जोधपुर में इसके 2.83 लाख उपभोक्ता है। तेल कम्पनियां उपभोक्ताओं के पीएमयूवाई से जुड़े बैंक खाते में घरेलू गैस के सिलेंडर की राशि एडवांस में जमा करवा रही है।

घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग करवाएं
तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक ऑनलाइन गैस बुकिंग करने की सलाह दी है। इसके लिए पेटीएम, फोन पे, अमेजन के अलावा एचपी गैस के उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के लिए एचपी पे, माय एचपी गैस ऐप, बीबीपीएस पर बुकिंग कर सकते हैं। इंडियन गैस के उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन मोबाइल ऐप और भारत गैस के उपभोक्ता भारत गैस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने की भी सलाह दी है ताकि नोटों के अनावश्यक हैंडलिंग से बचा जा सके।

पिछले 8 महीने के दाम सिलेंडर
महीना ---- घरेलू सिलेंडर --------सब्सिडी
सितम्बर --------- 596 --------- 59.10
अक्टूबर--------- 608 ----------- 63.10
नवम्बर --------- 684.50 --------132
दिसम्बर --------- 698--------- 141.10
जनवरी--------- 717 ----------155
फरवरी----------861.50-------- 289.10
मार्च ----------809 ----------229.10
अप्रेल ----------747----------160.05

अप्रेल में एलपीजी के विभिन्न दाम
14.2 किलो ---------------- 747
5 किलो घरेलू -------------- 275
5 किलो एफटीएल -----------1337
5 किलो एफटीएल रीफिल-------393
19 किलो ----------------- 1305.50
47.5 किलो ----------------3261.50