10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल टैक्स व चालान से बचने को थानेदार का फर्जी परिचय पत्र बनाया

टोल टैक्स व चालान से बचने को थानेदार का फर्जी परिचय पत्र बनाया
less than 1 minute read
Google source verification
टोल टैक्स व चालान से बचने को थानेदार का फर्जी परिचय पत्र बनाया

टोल टैक्स व चालान से बचने को थानेदार का फर्जी परिचय पत्र बनाया

जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नाका-वन पर जांच के दौरान बिना नम्बर की कार चालक से पुलिस में उप निरीक्षक की फर्जी आइडी जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। यह फर्जी आइडी खींवसर में बासनी हरिसिंह स्थित चूने भट्टे के मालिक ने टोल टैक्स व पुलिस के चालान से बचने के लिए बनवाया था। चालक के पकड़ में आने के बाद चूना भट्टा मालिक फरार हो गया।
नाकाबंदी के दौरान रविवार रात नाका-वन पर बिना नम्बर कार रोकी गई। जांच में चालक अशोक गिरी ने पुलिस स्टाफ की गाड़ी बताई। नाम-पते पूछने पर पुलिस उप निरीक्षक हरीश चौधरी पुत्र गोपाराम निवासी गरनिया का परिचय पत्र दिखाया। जांच करने पर आइडी फर्जी पाई गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जैतारण थानान्तर्गत देवरिया गांव निवासी चालक अशोक पुत्र भीखू गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

आइडी एसआइ की, फोटो में कैप निरीक्षक की

एसआई के परिचय पत्र पर पुलिस का लोगो व भरतपुर रेंज आइजी की सील लगी है। गरनिया निवासी हरीश चौधरी पुत्र गोपाराम नाम लिखा है। पुलिस वर्दी में उसकी फोटो पर निरीक्षक की कैप पहनी हुई है।

पुलिस ने कार चालक के मोबाइल से हरीश चौधरी से बात की तो उसने खुद को आबूरोड में सदर एसएचओ बताया। जबकि वहां राणसिंह सोढ़ा पदस्थापित है।