10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेघर विधवा को दिया आशियाना बनाकर

पंचायत बारनाऊ में गरीब विधवा महिला को मकान किया भेंट
less than 1 minute read
Google source verification
बेघर विधवा को दिया आशियाना बनाकर

बेघर विधवा को दिया आशियाना बनाकर

चामू (जोधपुर). क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारनाऊ में गरीब विधवा महिला को केसरिया हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पुखराज शर्मा पुत्र हरिकिशन शर्मा ने मकान बनाकर भेंट किया। शर्मा ने बताया कि मायादेवी भील के पति जेठाराम भील का तीन साल पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया। अब इनके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। जिससे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। पीडि़त गरीब महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता सुमेरसिंह राठौड़ ने बताया कि शर्मा को महिला के आर्थिक तंगी के चलते मायके जाने की जानकारी मिलने पर उनको बारनाऊ बुलाकर कमरा बनाकर भेंट किया। और अब वह यहां अपने बच्चों के साथ रह रही है। वहीं कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत रायमलवाड़ा में भी शर्मा ने नट परिवार की विधवा महिला को रजाई, वस्त्र व खाद्य सामग्री देकर सहयोग दिया। हर समय गरीबों की सेवा के लिए शर्मा तत्पर रहते है। शर्मा की आस पास गांवों के लोग सराहना कर रहे है। इस मौके भीयाराम शर्मा, केसरिया हिन्दू वाहिनी प्रदेश महामंत्री महादेव शर्मा, मांगीलाल सुरतानिया, बाबुराम बेनिवाल, मगराज शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।