10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
कैंसर के इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा में मदेरणा जयपुर निकले
Play video

कैंसर के इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा में मदेरणा जयपुर निकले

- भंवरीदेवी प्रकरण के आरोपी - जयपुर रवाना होने से पहले सेन्ट्रल जेल से सीधे पहुंचे आवास
Google source verification

जोधपुर.

बहुचर्चित भंवरीदेवी प्रकरण में आरोपी व पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा कैंसर होने पर पीइटी सीटी स्कैन जांच करवाने के लिए बुधवार दोपहर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से पुलिस सुरक्षा में जयपुर रवाना हो गए। पहले वे जेल से सीधे रेजीडेंसी रोड स्थित सरकारी आवास भी गए।
प्रकरण में आरोपी पूर्व मंत्री मदेरणा लम्बे समय से न्यायिक अभिरक्षा के तहत जोधपुर जेल में बंद हैं। गत दिनों तबीयत खराब होने पर एम्स में मेडिकल बोर्ड से जांच कराई गई थी। पांच सितम्बर को मिली जांच रिपोर्ट में मदेरणा को मुंह के कैंसर का पता लगा था। इस संबंध में पीइटी सीटी स्कैन जांच करानी है। यह जांच सुविधा जोधपुर में न होकर जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल में उपलब्ध है। इसलिए हाईकोर्ट ने मदेरणा को जांच के लिए पुलिस सुरक्षा में जयपुर जाने की इजाजत दी थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सुरक्षा के लिए दो कांस्टेबल मुहैया कराने के आदेश दिए गए थे।

पुलिस लाइन (ग्रामीण) से दो कांस्टेबल बतौर गार्ड दोपहर में सेन्ट्रल जेल पहुंचे, जहां से वे महिपाल मदेरणा को लेकर जयपुर रवाना हो गए। यह जांच रिपोर्ट १६ सितम्बर को अगली सुनवाई में पेश करनी है।
अलग-अलग वाहनों में मदेरणा व पुलिस गार्ड

महिपाल मदेरणा नागौर नम्बर की सफेद एसयूवी में सवार होकर जेल से जयपुर के लिए निकले। पुलिस गार्ड नागौर नम्बर की बोलेरो में पीछे-पीछे चल रही थी। जेल से दोनों वाहन सीधे रेजीडेंसी रोड स्थित सरकारी आवास आए, जहां मदेरणा ने परिजन से मुलाकात की और फिर जयपुर निकले।