11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूतनाथ मंदिर में महारुद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ कल से

  दो पारी में दी जाएगी आहूतियां, हवन कुंड व मंडप तैयार  
less than 1 minute read
Google source verification
भूतनाथ मंदिर में महारुद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ कल से

भूतनाथ मंदिर में महारुद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ कल से

दो पारी में दी जाएगी आहूतियां, हवन कुंड व मंडप तैयार

जोधपुर. जोधपुर. विश्व कल्याण एवं मानव जाति के स्वास्थ्य की रक्षा के संकल्प के साथ शहर के प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में 11 से 17 जुलाई तक महारुद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पंडित सोमदत्त पुरोहित अग्निहोत्री एवं उनके सहयोगी विद्वान पंडितों के सानिध्य में आयोज्य यज्ञ में सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास और समाजबंधुओं का सहयोग रहेगा। दो पारी में यज्ञ का समय सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से पांच तक रहेगा। यज्ञ मंडप में बनाए गए पांच हवन कुण्ड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएगी।

विधायक सूर्यकांता व्यास ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि भूतनाथ मंदिर परिसर में ही 11 जुलाई को सुबह मंगल कलश यात्रा के बाद पूजा अर्चना कर यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। यज्ञ आचार्य पं. सोमदत्त ने बताया कि यज्ञ में वैश्विक महामारी कोरोना से समूचे विश्व को मुक्ति की प्रार्थना की जाएगी।