
Mahendra vishnoi, jodhpur congress, jojari river, pollution in jojari river of jodhpur, jojari river of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
धुंधाड़ा/जोधपुर. लूणी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र विश्नोई मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान रातानाडा में उनके निवास स्थान पर स्वागत करने लूणी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता पंहुचे। विश्नोई की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विश्नोई का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। विश्नोई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विधानसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए आभार जताया। इस दौरान पत्रिका से बातचीत में विश्नोई ने कहा कि लूणी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास व उम्मीदों के साथ उन्हें विधानसभा भेजा है उन उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। विश्नोई ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जोजरी नदी में हुए प्रदूषण से परेशान किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही कहा कि विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत एवं गांव-गांव, ढाणी -ढाणी तक पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने को लेकर विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व सरपंच सूजाराम चौधरी, कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, ओमप्रकाश थापन, अरुण तंवर, देहात जिला महामंत्री नेमाराम बैरा, बालूराम सुथार, झालामंड सरपंच कानाराम सरगरा, हनुमान सिंह राजपुरोहित, गोपाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच राणाराम पटेल, नारनाडी सरपंच हीराराम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मधु बाई, कुड़ी उपसरपंच सत्यनारायण पालीवाल, चतुर्भुज सिंह बडली सहित सम्पूर्ण लूणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
Published on:
19 Dec 2018 12:55 pm
