10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
महिला कांग्रेस ने रैली निकाल बलात्कार की घटना पर जताया रोष, न्याय दिलवाने की मांग की
Play video

महिला कांग्रेस ने रैली निकाल बलात्कार की घटना पर जताया रोष, न्याय दिलवाने की मांग की

ऐसे में उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षित माहौल व न्याय दिलवाने की बात कही।
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा गया। अध्यक्ष मनीषा पंवार ने बताया कि ज्ञापन में बताया गया है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले झालावाड़ के मोग्याबेह गांव में सात साल की बालिका का दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना दहलाने वाली है। प्रदेश में बच्चियां और महिलाएं अपनेआप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। दुष्कर्म और हत्या के मामले दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। ऐसे में उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षित माहौल व न्याय दिलवाने की बात कही। इस अवसर पर कमेटी की पदाधिकारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।