10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में हिन्दू धाम के मुख्य द्वार का अनावरण

- जोधपुरी पत्थर से निर्माण कराया
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 23, 2021

अयोध्या में हिन्दू धाम के मुख्य द्वार का अनावरण

अयोध्या में हिन्दू धाम के मुख्य द्वार का अनावरण

जोधपुर।
विश्वप्रसिद्ध जोधपुर के पत्थर से बनाया गया अयोध्या के हिंदूधाम का सिंहद्वार का अनावरण रामनवमी के अवसर पर बुधवार को किया गया। सरयू नदी के तट पर बनाए जा रहे हिन्दूधाम के सिंहद्वार का अनावरण अयोध्या रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष व अयोध्या के पूर्व सांसद डॉ रामविलास वेदांती महाराज, राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास व जगतगुरु रामदिनेशाचार्य ने किया। सिंहद्वार का निर्माण जोधपुर निवासी एडवोकेट डीके गौड़ व विप्र परशुराम शक्ति की प्रधान अध्यक्ष सरस्वती देवकृष्ण गौड़ ने जोधपुरी पत्थर से करवाया है। अनावरण से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यद्वार पर कलश पूजन व नवग्रह पूजन किया गया। कार्यक्रम में सुरेश गौड, दिव्यांशी गौड, तनिष्का गौड, आयुष्मान गौड व राम जन्मभूमि के अनेक सन्त महात्मा उपस्थित रहे।
----
स्टेशनरी विक्रेताओं ने दुकानें खोलने की अनुमति मांगी
जोधपुर।
पुस्तक स्टेशनरी विक्रेता एवं व्यापारी सेवा संस्था की ओर से जिला प्रशासन से जन अनुशासन पखवाड़े में निर्धारित समय के लिए दुकानें खोलने की अनुमति मांगी गई है। संस्था सचिव चन्द्रशेखर चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण धंधा प्रभावित हुआ था, व दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी दुकानें बंद होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। संघ की ओर से जिला कलक्टर से प्रतिदिन चार घंटे दुकानें खोलने की अनुमति मांगी गई है।