10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 हजार न देने पर महिला ने FIR की धमकी दी थी, डरे पुरुष मित्र ने कर दी हत्या

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने चौहाबो सेक्टर-11 स्थित मकान में गला घोंटकर महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को मृतका के पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur_police.jpg

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने चौहाबो सेक्टर-11 स्थित मकान में गला घोंटकर महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को मृतका के पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया। मृतका ने भतीजी की शादी के लिए आरोपी से तीस हजार रुपए मांगे थे, लेकिन आरोपी ने देने में असमर्थता जताई थी। मृतका ने पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाने की धमकी दी थी। तब बदनामी के डर से आरोपी ने मारपीट के बाद स्टॉल (चुन्नी) से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि प्रकरण में भीतरी शहर के मोती चौक में फरासों का बंगला के पास नदीम (45) पुत्र नसीर खान को गिरफ्तार किया गया है। उसकी और मृतका शोभा लालवानी (45) में पिछले दो साल से मित्रता थी। आरोपी चौहाबो सेक्टर-11 में शोभा के किराए के मकान में आता जाता था। वह गत मंगलवार रात शोभा के कमरे गया था, जहां दोनों ने खाना भी खाया था। महिला की भतीजी की कुछ दिन में शादी होनी है। उसके लिए उसने नदीम से तीस हजार रुपए मांगे थे, लेकिन नदीम ने असमर्थता जता दी थी।

घर से भूमिगत, परिजन पर दबाव डाला तो पेश हुआ
महिला की हत्या के प्रकरण में पुलिस जांच में नदीम की भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने तलाश की तो आरोपी घर नहीं मिला। वह रात को घर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने उसके भाई को थाने बुलाया। परिजन पर दबाव डाला तो देर रात आरोपी नदीम थाने पहुंच गया था और पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि मृतका 6-7 साल पहले मोती चौक में रहती थी। पड़ोस में ही नदीम भी रहता था। तब दोनों का सम्पर्क हुआ था। दोनों के बीच साल से मित्रता थी।