11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिया के नीचे सूखे नाले में मिला नर कंकाल

- तीन-चार माह पुराना होने से नहीं हो पाई शिनाख्त
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिया के नीचे सूखे नाले में मिला नर कंकाल

पुलिया के नीचे सूखे नाले में मिला नर कंकाल

जोधपुर.
देवनगर थाने से चंद कदम दूर लाल पुलिया के नीचे सूखे नाले में शुक्रवार अपराह्न बाद एक नर कंकाल मिला। देवनगर थाना पुलिस को अंदेशा है कि कंकाल तीन-चार माह पुराना है। शिनाख्त के अभाव में कंकाल मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि अपराह्न में लाल पुलिया के नीचे नर कंकाल दिखाई दिया। आस-पास के लोगों ने कंकाल देखा तो घबरा गए। तुरंत नजदीक स्थित थाने में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को बाहर निकलवाया गया। प्रथम दृष्टया जांच में नर कंकाल के तीन-चार माह पुराना होने का अंदेशा जताया गया है। चेहरा कंकाल में तब्दील हो चुका था। एेसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के काली जींस, कबूतरी जैकेट पहना हुआ था। एेसे में अंदेशा है कि सर्दी में उसकी मृत्यु हुई है। उसकी मृत्यु सामान्य थी या हत्या की गई थी, इस बारे में शिनाख्त व पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा।
उधर, बीमार हालत में उम्मेद अस्पताल के ओपीडी गेट पर मिले अज्ञात व्यक्ति की मथुरादास माथुर अस्पताल में गत दिनों मृत्यु हो गई। सात दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शव एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वह गत १४ मार्च को बीमार मिला था और २४ मार्च को एमडीएम अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। उसकी उम्र करीब ४० वर्ष, रंग सांवला, काले बाल, दाहिनें हाथ की कलाई पर तीन तारे बने हुए हैं। हथेली के पीछे ओम लिखा हुआ है।