
video credit : girdhari paliwal/जोधपुर. मंडोर क्षेत्र में इंजीनियर तरुण परिहार की संदिग्ध हालात में मौत मामले में मंगलवार को माली समाज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर समाज के कई लोग एकत्रित हुए और उन्होंने ठेकेदार की मौत के मामले में गहनता से जांच करने की मांगे रखीं। मांगों के समर्थन में माता का थान क्षेत्र से भदवासिया क्षेत्र की दुकानें बंद रखीं गईं। तरुण परिहार के पिता ने बताया कि पुलिस तरुण की मौत को खुदकुशी बता रही है। जबकि उसकी हत्या हुई है। मंगलवार को माली समाज के लोगों के साथ पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। समाज के लोगों ने पुलिस की ओर से मामले की गलत रिपोर्टिंग किए जाने का आरोप भी लगाया। इस दौरान समाज की कई महिलाओं ने हाथों में तख्तियां थामें पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।