10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से अनबन होने पर पति ने बच्चों और माता-पिता के सामने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग, गंभीर हालत भर्ती

खेमे का कुआं के पास स्थित मकान में पत्नी से अनबन के चलते एक युवक ने मंगलवार को पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार खेमे का कुआं निवासी रवि दत्त (35) पुत्र हीरालाल ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया है।
2 min read
Google source verification
man ablazes himself after husband wife dispute in jodhpur

पत्नी से अनबन होने पर पति ने बच्चों और माता-पिता के सामने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग, गंभीर हालत भर्ती

जोधपुर.खेमे का कुआं के पास स्थित मकान में पत्नी से अनबन के चलते एक युवक ने मंगलवार को पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार खेमे का कुआं निवासी रवि दत्त (35) पुत्र हीरालाल ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया है। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं। उसका कहना है कि पन्द्रह-सोलह साल पहले उसकी शादी पूजा से हुई थी। उसे चौदह साल की पुत्री अंबिका है। दोनों में अनबन चल रही है।

इसके चलते पत्नी डेढ़ साल तक पुत्री के साथ नागौर स्थित पीहर में रही थी। काफी समझाइश के बाद दोनों को गत माह ससुराल लाया गया था, लेकिन दोनों में मनमुटाव कम नहीं हुआ। आपस में झगड़े चलते रहे। इस बीच, मंगलवार दोपहर भी दोनों में विवाद हुआ। आवेश में आकर रवि ने प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल लिया और कमरे में जा पहुंचा, जहां पत्नी व पुत्री मौजूद थे। उसने दोनों के सामने खुद पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा ली। पलक छपकते ही वह लपटों से घिर गया। वह चिल्लाने लगा और कमरे से बाहर भागकर चौक में पहुंचा। आवाज सुनकर उसके माता-पिता बाहर आए।

उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई और झुलसे पुत्र को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। मोटरसाइकिल से निकालकर उड़ेला पेट्रोल पुलिस को दिए बयानों में रवि का कहना है कि पत्नी से मनमुटाव के चलते उसने आवेश में आकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला था और फिर खुद पर उड़ेल लिया था।

निजी विद्यालय में शिक्षिका है पत्नी
पुलिस का कहना है कि रवि कपडे सिलाई का काम करता है। उसकी पत्नी पूजा प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका है और इसी से वह गुजर-बसर करती है। उसने पुलिस को अवगत कराया कि मनमुटाव व अनबन के चलते उसने नागौर में पुलिस में शिकायत कर रखी है। डेढ़ साल तक पीहर में रही। फिर समझाइश के बाद उसे ससुराल ले जाया गया था।