10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट के कार पाट्र्स खेत में खाली कराने का आरोपी गिरफ्तार

- चालक को नशीली चाय पिलाकर कर ट्रक से 18 लाख रुपए के कार पाट्र्स लूट प्रकरण
less than 1 minute read
Google source verification
लूट के कार पाट्र्स खेत में खाली कराने का आरोपी गिरफ्तार

लूट के कार पाट्र्स खेत में खाली कराने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
गुडग़ांव से अहमदाबाद जा रहे ट्रक चालक को नशीली चाय पिलाकर उसमें भरे 18 लाख रुपए के कार पाट्र्स लूटने के मामले में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि प्रकरण में डोली गांव निवासी हनुमानराम पटेल, महाराष्ट्र निवासी शैलेष मराठा और अलवर के दो बदमाश वांछित हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डोली गांव निवासी हनुमानराम (31) पुत्र सांवलराम पटेल को गिरफ्तार किया गया।

मामा के खेत में खाली कराए थे कार पाट्र्स
गुडग़ांव से अहमदाबाद जा रहे ट्रक चालक रमजान को नशीली चाय पिलाकर गत १६ अक्टूबर को ट्रक व माल लूट लिया गया था। ट्रक में भरे 18 लाख रुपए के कार पाट्र्स को नरेश नवल की मदद से जुगल नवल ने दो लाख रुपए शैलेष मराठा को देकर खरीद लिए थे। फिर हनुमानराम की मदद से नारनाडी में हनुमान के मामा ओमाराम पटेल के खेत के बाड़े में खाली कर छुपा दिए थे।