10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और सास की गिरफ्तारी की मांग

परिजन का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं है, बल्कि पत्नी-सास व तीन अन्य युवकों ने हत्या की थी।
2 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

man commits suicide, man committed suicide, suicide in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. कांकेलाव गांव स्थित ननिहाल में एक युवक के बुधवार रात आत्महत्या करने वाले युवक के परिजन व पालीवाल समाज के लोगों ने शुक्रवार को डांगियावास थाने में विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजन का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं है, बल्कि पत्नी-सास व तीन अन्य युवकों ने हत्या की थी।

पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति ने ननिहाल में फंदा लगाया, पत्नी के खिलाफ दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज

परिजन व समाज के लोग सुबह थाने पहुंचे और प्रदर्शन करने के साथ मोड़ी जोशियान निवासी दिनेश पालीवाल की मौत पर संदेह जताते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। परिजन का आरोप है कि दिनेश बुधवार को कांकेलाव गांव स्थित ससुराल गया था, वहां पत्नी निकिता, सास व तीन अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह कांकेलाव में ही अपने ननिहाल आ गया था। आरोप है कि ननिहाल से उसने पत्नी को फोन कर कहा कि उसने मारपीट की वीडियो रिकॉर्डिंग की है। इसके बाद उसके साथ फिर मारपीट की गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजन के अनुसार उसे मारने के बाद लटकाया है। फंदे पर लटकने के दौरान उसके पांव भी जमीन को छू रहे थे। पास में एक शीशी भी पड़ी थी और हाथ की नसें कटी हुई थी।


थाने पर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनंत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त नविता खोखर थाने पहुंचे और परिजन को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शाम को थाने से निकले।

फंदा लगाने से टूटा था दम
जांच कर रहे एसआइ अमरचंद का कहना है कि मृतक के पास एक शीशी में सफेद पाउडर मिला था। हाथ की नसें भी मामूली कटी हुई थी। पाउडर की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम कर जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किए गए हैं। चिकित्सकों ने फंदा लगाने से मृत्यु की आशंका जताई है।