
खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाले युवक से मारपीट, पार्सल व रुपए लूटे
जोधपुर.
ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाले एक युवक से पावटा बी रोड पर छात्रावास के सामने कुछ युवकों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पार्सल व जेब से 22 सौ रुपए भी लूट लिए। खाद्य सामग्री सप्लायरों ने शनिवार दोपहर उम्मेद उद्यान के बाहर एकत्रित होकर विरोध जताया। फिर महामंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार ऑनलाइन खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाली कम्पनी को आखलिया चौराहे के पास स्थित दुकान से खाने का पार्सल लाने के लिए शुक्रवार रात ऑर्डर मिला। सिटी पुलिस में पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास निवासी जितेन्द्र वैष्णव पार्सल लेकर पावटा बी रोड पर छात्रावास के सामने गली में पहुंचा, लेकिन ऑर्डर करने वाले ने दूसरी गली में बुलाया। जितेन्द्र वहां पहुंचा तो पांच युवकों ने उसे घेर लिया। फिर खाने का ऑर्डर कैंसल करा दिया। जितेन्द्र ने ऑनलाइन ही आदेश कैंसल किया और रवाना होने लगा। इतने में युवकों ने रोक लिया और खाद्य सामग्री का ऑर्डर छीन लिया। साथ ही मारपीट कर जेब से सप्लाई के 22 सौ रुपए भी लूट लिए और वहां से चले गए। महामंदिर थाना पुलिस ने छैलसिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
काम छोड़कर सप्लायरों ने जताया विरोध
पीडि़त ने कम्पनी के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में कम्पनी के सभी सप्लायर पब्लिक पार्क के बाहर एकत्रित हुए और एकबारगी काम छोड़कर विरोध करने लगे। बाद में सभी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इनका आरोप है कि मारपीट व लूट की सूचना देेने के बावजूद कम्पनी के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई करने में रूचि नहीं दिखाई।
Published on:
11 Jul 2021 01:20 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
