10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पत्रिका ने नए साल में दी जोधपुर को अनुपम सौगात, पाठकों के साथ अब मंडोर-बनाड़ हाइपर

सरकार व जनता के बीच का सेतू है पत्रिका - चौधरी  
2 min read
Google source verification
new hyper page of rajasthan patrika

Rajasthan Patrika, Rajasthan Patrika Group, Launching, jodhpur news, Mandore, Banar

जोधपुर . राजस्थान पत्रिका सटीक समाचार प्रकाशित करने में अग्रणी है। यह सरकार व जनता के बीच का सेतू है। बात चाहे पत्रिका के एडिटोरियल हो या न्यूज, पत्रिका किसी न किसी रूप में नया करने में आगे रहता है। यह बात केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने रविवार को राजस्थान पत्रिका कार्यालय 'पत्रिकायन' में मंडोर-बनाड़ हाइपर लॉन्चिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। चौधरी ने कहा कि वर्तमान में सकारात्मक पत्रकारिता की जरूरत है। मंडोर-बनाड़ हाइपर जनता के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने हाइपर की सराहना करते हुए पत्रिका को शुभकामनाएं दीं। जिससे लोगों की आवाज को बल मिले।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि लगातार मंडोर-बनाड़ क्षेत्र के हाइपर का लोग इंतजार कर रहे थे। यह अब पूरा हुआ। इस हाइपर से मंडोर व बनाड़ के आमजन सही वक्त पर अपना सही मुद्दा सम्बंधित विभाग तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने पत्रिका के इस कदम को सराहा। उन्होंने कहा कि पत्रिका से ज्यादा विश्वनीयता और किसी की नहीं है। उन्होने कहा पत्रिका हमेशा लोगों की आवाज बनती रही है, पत्रिका से ही उम्मीद थी कि वह कुछ ऐसा करेगी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि इस हाइपर से जन-जन को लाभ होगा। राजस्थान पत्रिका जोधपुर के सम्पादकीय प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने आभार जताया। समारोह में अतिथियों व मौजूद प्रबुद्धजनों ने केक काटकर मंडोर-बनाड़ हाइपर लॉन्च किया।

यह भी रहे मौजूद


समारोह में पार्षद प्रदीप बेनीवाल, पार्षद श्यामा देवी, जोधपुर पत्थर उद्योग संघ सचिव विनोद गहलोत, मंडोर के युवा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सोलंकी उर्फ छोटे नेता, कुलदीप सोलंकी, कांग्रेस नेता राजेश सारस्वत, रमेश सोनी, डॉ. हेमसिंह गहलोत, सुभाष गहलोत, अरविंद परिहार सहित मंडोर-बनाड़ क्षेत्र के लोग व इन क्षेत्रों के पत्रिका वितरण से सम्बंधित सेंटर के हॉकर मौजूद थे। उपस्थित मंडोर-बनाड़ के लोगों ने पत्रिका के इस कदम की सराहना की।