
13 करोड़ से निखरेगा हमारा मंडोर उद्यान
जोधपुर. शहर के मंडोर उद्यान में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने शनिवार को जयपुर से आए मुख्य अभियंता (भवन) संदीप माथुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से उद्यान में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा कार्य को समय रहते पुरा करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उद्यान में पौधे लगाने वाले ठेकेदार को जल्द पौधे लगाने के निर्देश दिए। इस दोरान अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी जोधुपर दीपकसिंह चौहान (सिविल), अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी जोधुपर (इलेक्ट्रिक) वीके वर्मा, एक्सईएन राजकुमार माथुर, उद्यान अधीक्षक मंडोर संतराम मीणा, एईएन दीपक भाटी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से मंडोर उद्यान को निखारा जा रहा है।
हेमंत प्रकाश को पीएचडी की उपाधि
जोधपुर.भू-गर्भ विज्ञान के शोधार्थी हेमंत प्रकाश को पीएचडी की उपाधि मिली। उन्होंने टेक्टोनिस्म एंड मेटामॉर्फिसम अलोंग वेस्टर्न फ्लेंक ऑफ द अरावली माउंटेन: जियोलाजिकल इन्वेस्टीगेशन अराउंड फटाखेरा मेगार्डा सेक्शन जिला पाली पर शोध किया। यह शोध उन्होंने विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ बीना त्रिपाठी के निर्देशन में किया।
कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी 31 अगस्त तक
जोधपुर.सूचना केन्द्र मिनी अॅाडिटोरियम गैलेरी में चल रही कोरोना बचाव जागरूकता प्रदर्शनी अब 31 अगस्त 2020 तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। यह जानकारी सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी साक्षी पुरोहित ने दी।
Published on:
01 Aug 2020 06:54 pm
