11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवेंद्र सिंह को दर्दनाक हादसे के इतने घंटों बाद मिली थी पत्नी की मौत की खबर, जानिए किसने दी थी जानकारी

बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल की पत्नी चित्रासिंह का मंगलवार को सड़क हादसे में निधन हो गया था। ये हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम को हुआ था। हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर भी घायल हो गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
manvendra_singh_car_accident.jpg

बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल की पत्नी चित्रासिंह का मंगलवार को सड़क हादसे में निधन हो गया था। ये हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम को हुआ था। हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर भी घायल हो गए थे। हालांकि मानवेंद्र सिंह को हादसे के 20 घंटे बाद पता चला था कि उनकी पत्नी चित्रा सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। हादसे के अगले दिन बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनके छोटे भाई भूपेन्द्रसिंह ने चित्रासिंह के दुर्घटना में निधन होने की जानकारी दी थी।

वहीं चित्रासिंह का शव बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जोधपुर लाया गया। पाबूपुरा में उनके फार्म हाउस पर पार्थिव देह अंतिम दर्शनार्थ रखी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी पुत्री हर्षिनी कंवर इटली से जोधपुर पहुंची है।
चित्रासिंह का गुरुवार को पाबूपुरा स्थित फार्म हाउस में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाबुपूरा स्थित फार्म हाउस में उनके परिजन के अलावा परिचितों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं घायल मानवेंद्रसिंह इस हालत में जोधपुर नहीं आ सकते हैं। पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह चित्तौडग़ढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से हैं।

यह भी पढ़ें- Manvendra Singh Accident : मानवेंद्र सिंह की कार एक्सीडेंट में नया अपडेट, जानें कौन चला रहा था कार

मानवेन्द्र दिल्ली अस्पताल में
पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह को अलवर से दिल्ली अस्पताल में दाखिल कर उपचार प्रारंभ किया गया है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने दिल्ली में मानवेंद्र सिंह की कुशलक्षेम पूछी। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट वीडियो: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार दुर्घटना का वीडियो आया सामने

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग