Manvendra Singh Car Accident : जयपुर। पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की कार के हादसे में नया अपडेट आया है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें पूरा हादसा कैद हो गया। दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम नौगांवा के समीप सड़क हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर भी घायल हो गए। इन तीनों को अलवर के हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था। जहां से बुधवार को मानवेंद्र सिंह जसोल को गुरुग्राम शिप्ट कर दिया गया है।