10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–रेलवे स्टेशन पर मास्क वितरण

- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन: होम्योपैथी दवा का भी वितरण
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 24, 2021

RAILWAY--रेलवे स्टेशन पर मास्क वितरण

RAILWAY--रेलवे स्टेशन पर मास्क वितरण

जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन जोधपुर मण्डल की ओर से सोमवार को रेलवे स्टेशन पर टिकट परीक्षण कार्यालय तथा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को मास्क व होम्योपैथिक दवा वितरण की गई। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि हमेशा भीड़भाड़ से बचे, दोहरे मास्क लगाकर 6 फ ीट की दूरी को कायम रखते हुए कार्य करें तो आप कोरोना से लड़ाई जीत पाएंगे। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 गाईडलाईन की पालना करते हुए सभी कर्मचारी रेल कार्य करे तथा प्रशासन से अनुरोध किया कि कर्मचारियों को एक समूह में ना बुलाकर छोटे-छोटे समूह में बांटकर कार्य करवाए तथा टीकाकरण का कार्य फंटलाईन में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए शीघ्रता पूर्ण करवाकर दोनों टीके लगवाए।
मास्क वितरण के दौरान बजरंग सिंह राठौड़, राजेश शर्मा, अशोक सिंह मेड़तिया, अशोक शर्मा, परमानन्द गुर्जर, रविन्द्र कुमार प्रजापत, नरेन्द्रजीत सिंह, दीपक शर्मा, कौशल कुमार सहित कई कर्मचारी सोशल डिस्टेन्स व मास्क लगाकर उपस्थित हुए।