10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में पूरा समझें क्‍या है वर्षीदान, क्‍यों शोभायात्रा में उमड़ा जनसमूह

मुमुक्षु देवम भाई मेहता आज करेंगे दीक्षा ग्रहण
less than 1 minute read
Google source verification
वीडियो में पूरा समझें क्‍या है वर्षीदान, क्‍यों शोभायात्रा में उमड़ा जनसमूह

वीडियो में पूरा समझें क्‍या है वर्षीदान, क्‍यों शोभायात्रा में उमड़ा जनसमूह

जोधपुर. संयम पथ की ओर अग्रसर हिम्मतनगर (गुजरात) के वडाली ग्राम निवासी मुमुक्षु देवम भाई मेहता (१७) की दीक्षा के पांच दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन रविवार को वर्षीदान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भैरुबाग श्वेताम्बर जैन तीर्थ से सुबह गाजे-बाजे के साथ रवाना शोभायात्रा में हाथी पर विराजित मुमुक्षु देवम का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुमुक्षु मेहता भी जयकारों के बीच दोनों हाथों से वर्षीदान करते चल रहे थे। जैनाचार्य पदमभूषणरत्नसूरी व जैन मुनियों व साध्वीवृंद के सान्निध्य में वर्षीदान शोभायात्रा सरदारपुरा सी रोड, बी रोड, शनिश्चरजी का थान, गोल बिल्डिंग होते हुए वापस भैरु बाग जैन तीर्थ पहुंची।

शोभायात्रा में मनकरा (कच्छ) मुमुक्षु मनीषा प्रवीणचंद्र देढिया ने भी भाग लिया। वे १४ फरवरी, २०२० को नमस्कार महातीर्थ में प्रस्तावित समारोह में जैनाचार्य कलाप्रभसूरी के सानिध्य में दीक्षा अंगीकार करेंगी।

भैरुबाग तीर्थ में दोपहर में सर्व जैन महिला मंडलों की ओर से सांझी मेहंदी व शाम को सकल संघ की ओर से दीक्षार्थी का अभिनंदन किया गया।

मुख्य दीक्षा समारोह आज

मुख्य दीक्षा समारोह जैनाचार्य पदमभूषणरत्नसूरी के सान्निध्य में सोमवार सुबह सवा आठ बजे सरदारपुरा सी रोड स्थित भैरुबाग जैन तीर्थ में शुरू होगा। इससे पूर्व सुबह सवा छह बजे पंच अभिषेक किया जाएगा।