10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महापौर भूमिगत सीवरेज लाइन मरम्मत का कार्य जांचने पहुंचे

शहर की पाल रोड पर स्थित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के निकट नगर निगम की ओर से भूमिगत सीवरेज लाइन की मरम्मत कार्य शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
Mayor arrives to check underground sewerage line repair work

महापौर भूमिगत सीवरेज लाइन मरम्मत का कार्य जांचने पहुंचे

जोधपुर. शहर की पाल रोड पर स्थित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के निकट नगर निगम की ओर से भूमिगत सीवरेज लाइन की मरम्मत कार्य शुरू किया गया। महापौर घनश्याम ओझा ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ साइट विजिट की। जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ओझा ने बताया कि चौहाबो थाने के निकट करीब 40 फ ीट मुख्य सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी मरम्मत कार्य के लिए 25 फ ीट गहरी व 20 फ ीट चौड़ाई तक सडक़ की खुदाई कार्य शुरू किया गया है। यहां 2 फीट की सीवरेज लाइन डाली जाएगी। मरम्मत हो जाने से बार-बार लाइन के ओवर फ्लो होने की समस्या से निजात मिलेगी। ओझा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस काम को जल्द पूरा किया जाए। ताकि आमजन को समस्या नहीं हो । पुलिस ने सीवरेज लाइन मरम्मत कार्य को देखते हुए यातायात को डायवर्ट किया है। 4 दिन तक यहां से यातायात डायवर्ट रहेगा।