10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकोज ने यूं निखार दिया डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज का ग्राउंड, श्रमदान देख शिक्षक भी रह गए हतप्रभ

काफी समय से बजट के अभाव में उपेक्षित डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड को कॉलेज के छात्रों ने चमन कर दिया। कॉलेज स्टाफ भी मेडिकोज के श्रमदान को देख चिकित्सक शिक्षक भी गदगद हो गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
medical students beautified ground of dr SN medical college jodhpur

मेडिकोज ने यूं निखार दिया डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज का ग्राउंड, श्रमदान देख शिक्षक भी रह गए हतप्रभ

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. काफी समय से बजट के अभाव में उपेक्षित डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड को कॉलेज के छात्रों ने चमन कर दिया। कॉलेज स्टाफ भी मेडिकोज के श्रमदान को देख चिकित्सक शिक्षक भी गदगद हो गए हैं। दरअसल, साल 2019 छात्रसंघ यूनियन के पदाधिकारियों ने कॉलेज के ग्राउंड की स्थिति देख प्रशासन से सही कराने की अपील की थी।

जब उन्हें पता लगा कि बजट कम होने के कारण कॉलेज के ग्राउंड को दुरुस्त कराना फिलहाल संभव नहीं है। इस पर सभी मेडिकोज व सीनियर्स ने तय किया कि वे ग्राउंड की दशा सुधारेंगे। इसके बाद सभी ने करीब सात लाख रुपए एकत्र कर जेसीबी व अन्य संसाधन लगाकर ग्राउंड की लेवलिंग कराई। इसके बाद घास और सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ लोहे की जालियां भी लगवाई। मेडिकोज ने खुद दिन-रात कर श्रमदान किया। वे प्रतिदिन तीन घंटे ग्राउंड को देते हैं।

अध्यक्ष विनोद शर्मा और स्पोट्र्स सचिव प्रदीप सिरवी ने प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ से भी इस बारे में बात की। उनके सपोर्ट के बाद यह काम संभव हुआ। इसमें संयुक्त सचिव विक्रमसिंह सैनी, महासचिव अभिमन्यू सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष अजय कुमार बंसल, सांस्कृति सचिव गजराज सिंह राठौड़, साहित्यिक सचिव लोकेश यादव, गल्र्स प्रतिनिधि राधिका फोफलिया, यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि कृष्णा गुर्जर, गुमानसिंह राजपुरोहित, सुभाष बिश्नोई, प्रवीण देवासी और डॉ. राहुल मंगल सहित सभी मेडिकोज ने सहयोग किया।

26 जनवरी को करेंगे प्रिंसिपल उद़्घाटन

तीन माह पूर्व कॉलेज को हरा-भरा करने के तहत स्टूडेंट्स यूनियन ने प्रिंसिपल डॉ. राठौड़ से क्लीन एंड ग्रीन एसएनएमसी प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसमें घास व पेड़-पौधे लगवाए गए। वहीं अब 26 जनवरी को प्रिंसिपल इनका उद्घाटन करेंगे।