10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ में सुखद वर्षा के लिए मंडोर में ‘मेहजाल’

  इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए सदियों पुरानी परम्परा
less than 1 minute read
Google source verification
मारवाड़ में सुखद वर्षा के लिए मंडोर में 'मेहजाल'

मारवाड़ में सुखद वर्षा के लिए मंडोर में 'मेहजाल'

जोधपुर. मंडोर क्षेत्र की महिलाओं की ओर से जोधपुर सहित समूचे मारवाड़ में सुखद वर्षा की कामना को लेकर रविवार को परम्परागत कार्यक्रम 'मेहजाल' का आयोजन किया गया। मण्डावता चौराहा से रूपदेवी गहलोत के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए शीश पर मिट्टी के पात्र लिए मंगल गीत गाते हुए मंडोर उद्यान स्थित काला-गोरा भैरुजी मंदिर पहुंची। मंदिर के बाहर पहुंचने के बाद घुघरी का भोग लगाकर जोधपुर सहित समूचे मारवाड़ में सामूहिक रूप से सुखद बारिश की प्रार्थना की गई। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने बताया 'मेहजालÓ कार्यक्रम पुरानी परम्परा है। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए सैनेटाइजर व मास्क का प्रयोग किया गया। ढोल थाली पर नृत्य करती महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्साह से भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में क्षेत्र के ढलसिंह गहलोत, रामसिंह गहलोत, भैरुसिंह गहलोत, दिनेश कुमार मेघवाल, जयसिंह गहलोत का सहयोग और मार्गदर्शन रहा।