10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीम्स और जोक्स में झलक रहा नए टै्रफिक रूल्स का दर्द, जोधपुर के युवाओं ने यूं रखी अपनी बात

बीते दिनों से सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली की शर्टलेस फोटो वायरल हो रही है। मीमर्स ने पोस्ट करते हुए कमेंट किया कि नए टै्रफिक नियमों के अनुसार चालान कटने के बाद क्रिकेटर के हाल। इसके साथ ही बिजनेसमैन मुकेश अंबानी व आम आदमी को लेकर जैसे मीम्स व जोक्स की झड़ी लगी हुई है।
3 min read
Google source verification
memes and jokes on new traffic rules in India

मीम्स और जोक्स में झलक रहा नए टै्रफिक रूल्स का दर्द, जोधपुर के युवाओं ने यूं रखी अपनी बात

जोधपुर. बीते दिनों से सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली की शर्टलेस फोटो वायरल हो रही है। मीमर्स ने पोस्ट करते हुए कमेंट किया कि नए टै्रफिक नियमों के अनुसार चालान कटने के बाद क्रिकेटर के हाल। इसके साथ ही बिजनेसमैन मुकेश अंबानी व आम आदमी को लेकर जैसे मीम्स व जोक्स की झड़ी लगी हुई है। वहीं सडक़ों की स्थिति को लेकर बैंगलुरू का एक वीडियो भी खासा हिट हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति स्पेस सूट पहन कर सडक़ों के गड्ढों को पार करते हुए प्रशासन की पोल खोलता नजर आ रहा है। यह कुछ ऐसे उदाहरण है जो बता रहे हैं कि नए नियमों में वसूली जाने वाली राशि न केवल भारी भरकम है बल्कि एक नियम तोडऩे पर भी आम इंसान की जेब पर खासा भार पड़ जाएगा। हालांकि इससे सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

अपने दोस्तों को कर रहे आगाह
सनसिटी के यूथ्स अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नए टै्रफिक नियमों से संबंधित जोक्स और मीम्स शेयर करते हुए मस्ती मजाक कर रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हर्जाना राशि के प्रति आगाह भी करने में लगे हैं। यू-ट्यब्र्स की ओर से फनी वीडियोज बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं पेरेंट्स भी अपने बच्चों को वाहन चलाने को लेकर सजगता दिखाने लगे हैं।

नियम तोडऩे वालों पर पड़ेगी गाज
देश के कई राज्यों में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हो गया है। जिससे ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों को भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा। इस एक्ट को बीती महीने ही संसद से मंजूरी मिली है। इन नियमों का उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों को तोडऩे का भय भरना है क्योंकि अभी तक जुर्माने की राशि बहुत कम होती थी। जिसकी वजह से लोग 100-50 रुपए थमाकर ट्रैफिक के नियमों को तोडऩा अपनी शान समझते थे। अब कई शहरों में ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वाले इंटलीजेंट ट्रैफिक सिस्टम भी नजर रखेगा। नए नियमों के मुताबिक अब ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से बात करना, ट्रैफिक जंप करना और गलत दिशा में ड्राइव करने को खतरनाक ड्राइविंग कैटेगिरी में रखा गया है और इस पर भारी जुर्माना देना पड़ेगा। फिलहाल राजस्थान सहित कुछ राज्यों में यह लागू किया जाना बाकी है।

सनसिटी यूथ्स की बाइट्स

1. पब्लिक अवेयरनेस जरूरी
आमजन को नियमों की पालना आवश्यक रूप से करनी चाहिए। लोग भले ही मीम्स व जोक्स बना रहे हों लेकिन यह सब हमारी सुरक्षा के लिए ही है। इस बात को समझते हुए हमें वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने और सीट बेल्ट को लगाना चाहिए। इन नियमों के प्रति पब्लिक अवेयरनेस जरूरी है। युवाओं को इसमें जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
- ऋषभ शर्मा

2. सही से करेंगे फॉलो
मीम्स शेयर करना आजकल की लाइफस्टाइल का पार्ट है। इसके जरिए न केवल मनोरंजन हो जाता है बल्कि कई मुद्दों पर अवेयरनेस भी मिलती है। हर्जाना राशि भले ही अधिक कर दी हो लेकिन हम इसे सही से फॉलो करेंगे। हालांकि कई बार हमें भी सभी नियम कायदे ध्यान में नहीं रहते। ऐसे में यातायात पुलिस को नरमी भी बरतनी चाहिए।
- ऋतुसिंह चौहान

3. नए नियमों के हो जाएंगे अभ्यस्त
मैं सोशल मीडिया पर नए ट्रैफिक नियमों से संबंधित मीम्स व जोक्स देख भी रहा हूं और शेयर भी कर रहा हूं। वैसे तो कई मायनों में यह सही भी है कि हमारी जेब पर भार बढ़ जाएगा। लेकिन नियम फॉलो करने के हम अभ्यस्त भी हो जाएंगे। इसमें युवाओं में बिना हेलमेट और तेज वाहन चलाने की आदत पर अंकुश लगेगा जोकि अच्छी बात है।
- करणसिंह पंवार

4. युवतियां भी समझें जिम्मेदारी
युवतियों को वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वह यदि हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं तो दुर्घटनाओं में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं सीट बेल्ट पहनना भी जरूरी है। इस हर्जाना राशि एक दो बार भुगतान करने पर हम फिर यह गलतियां नहीं करेंगे और यही संदेश हमारी सरकार व प्रशासन देना चाह रहे हैं।
- अंबिका रतनू

5. नाबालिग बच्चों पर कसे नकेल
कुछ मीम्स इतने सटीक हैं कि हंसी नहीं रोक सकते। पेरेंट्स अपने बच्चों को ऐसे ही कुछ मीम्स व जोक्स भेज कर अवेयर कर रहे हैं और हमें बताया जा रहा है कि अभी से उन गलतियों को सुधार लें जो हम शुरू से करते आ रहे हैं। नाबालिग बच्चों को इसके प्रति अधिक जागरूक करना होगा। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के लिए भी अवेयरनेस जरूरी है।
- अभिषेक परिहार