10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में पारा 33.8 डिग्री, अरसे बाद उमस से कुछ राहत

- मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में पारा 35 डिग्री के पारा रहा- आज भी रहेगा ऐसा ही मौसम
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में पारा 33.8 डिग्री, अरसे बाद उमस से कुछ राहत

जोधपुर में पारा 33.8 डिग्री, अरसे बाद उमस से कुछ राहत

जोधपुर. प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचारी तंत्र के कारण सोमवार को मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर गया, जिससे लंबे समय बाद लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। मारवाड़ के अधिकांश शहरों और कस्बों में दिनभर बादलों की घनी आवाजाही बनी रही हालांकि बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मायूस जरूर होना पड़ा। दिन का तापमान 35 डिग्री के पास रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा बुधवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। हालांकि पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश के आसार सप्ताहांत से फिर से बनेंगे।

सूर्य नगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही बादलों की घनी आवाजाही के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। दिन चढऩे के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ती रही। साथ ही तेज हवाएं भी चलती रही। दिन में धूप बमुश्किल ही निकली। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा। शहर में रविवार को पारा 38 और शनिवार को 40 डिग्री रहा था। तापमान में 6 डिग्री से अधिक गिरावट होने से शहर वासियों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम खुशनुमा बना रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 30.2 और अधिकतम 38.8 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान 35 डिग्री के पास रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27.8 और अधिकतम 35.6 और बाड़मेर में रात का तापमान 29 और दिन का 34.8 डिग्री मापा गया।