10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी में पारा 40 डिग्री पार, नागौर में कई जगह झमाझम

- जैसलमेर और बाड़मेर में भी गर्मी बढ़ी
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में पारा 40 डिग्री पार, नागौर में कई जगह झमाझम

फलोदी में पारा 40 डिग्री पार, नागौर में कई जगह झमाझम

जोधपुर. मानसून का सिस्टम धीमी पडऩे के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। जोधपुर के फलौदी कस्बे में गुरुवार को दिन में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में अत्यधिक नमी और पारे की अधिकता से भीषण गर्मी रही। बाड़मेर और जैसलमेर में भी पारा 38 डिग्री को पार कर गया। नागौर जिले के कई हिस्सों में जरूर झमाझम बारिश से सडक़ों पर बाळे बहे। जिले के डीडवाना कस्बे में 72 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नागौर शहर में भी 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर जरूर बारिश हो सकती है लेकिन अच्छी बारिश की उम्मीद कम है।
सूर्य नगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह हवा में 91 फीसदी आद्र्रता के कारण उमस बनी हुई थी जो दिन चढऩे के साथ बढ़ती गई। दिन में अच्छी खासी धूप निकली लेकिन पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। वातावरण में नमी के कारण शाम को भी उमस सताती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.4 व 25.1 डिग्री और अधिकतम 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।