11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों की आवाजाही के साथ पारे में गिरावट

Jodhpur Weather - पश्चिमी विक्षोभ का असर
less than 1 minute read
Google source verification
बादलों की आवाजाही के साथ पारे में गिरावट

बादलों की आवाजाही के साथ पारे में गिरावट

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को मारवाड़ के कुछ हिस्सों में बादलों की हल्की आवाजाही बनी रही। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। रात में ठंडक थी। खुले इलाकों में तेज सर्दी थी जबकि दिन में सर्दी से पूरी तरीके से आराम था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादलों की हल्की आवाजाही की उम्मीद है। मौसम में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमां में हल्के बादल छाए रहे। बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी से सुबह-सुबह सर्दी थी। इसके बाद तीखी धूप निकल आई। दोपहर में तापमान 32.1 डिग्री पर पहुंचा। चटख धूप होने के कारण धूप में गर्मी महसूस होने लग गई। पांच मिनट धूप में खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। शाम भी सुहानी रही। देर रात को मौसम में फिर से ठंड घुलने लगी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में रात का तापमान 15 व दिन का 33.4 डिग्री रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15.2 व अधिकतम 32.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 16 व दिन का 33.6 डिग्री मापा गया।