10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह दिन में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना

- जोधपुर में प्रदेश की सबसे गर्म रात, पारा 20.9 डिग्री- दो दिन बाद बादलों की आवाजाही होगी
less than 1 minute read
Google source verification
 प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह दिन में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना

प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह दिन में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव के साथ रात का तापमान बीस और दिन का पैंतीस डिग्री के पास बना रहा। जोधपुर में रात का तापमान 20.9 डिग्री रहा जो प्रदेश के लगभग सभी शहर व कस्बों से अधिक था। दोपहरी तपिश भरी रही। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार और गुरुवार को बादलों की आवाजाही रहेगी जिससे रात के तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार है।

सूर्यनगरी में रविवार को भोर के साथ ही तेज धूप निकल आई। दिन चढऩे के साथ धूप तीखी होती गई। दोपहर बारह बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। अधिकतम तापमान ३४.७ डिग्री पर पहुंचा। तपिश से राहत के लिए लोगों को पंखे व गाडियों में एसी चलाने पड़े। शाम ढलने के बाद मौसम कुछ सामान्य हो गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में ही एेसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान १८.५ व अधिकतम ३४.७ डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान १९.८ व दिन का ३६.७ डिग्री मापा गया।