दरअसल 27 दिसंबर का दिन आम जनता के लिए भारी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को प्रदेश के 13 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसमें बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर और श्रीगंगानगर शामिल है।