
INDUSTRY--- डिस्कॉम एमडी से मिला एमआइए-जेआइए प्रतिनिधिमण्डल
जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) के प्रतिनिधिमण्डल ने गुरुवार को डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी से भेंटकर उनके पुन: जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
एमआइए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं की डिस्कॉम से सम्बंधित समस्याओं के बारे में विचार विमर्श कर उनके निराकरण की मांग की। एमडी सिंघवी ने उद्यमियों को समस्याओं व सुझावों पर सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में कमल मेहता, कमल सिंघवी, उमेश लीला, ज्ञानीराम मालू, सहसचिव नरेन्द्र शर्मा, सांवरमल अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी थे।
--
जेआइए ने दी सिंघवी को बधाई
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआइए) प्रतिनिधिमण्डल ने भी जेआइए अध्यक्ष एनके जैन में नेतृत्व में डिस्कॉम एमडी अविनाश सिंघवी से मिल उनके कार्यकाल को बढ़ाए जाने के लिए बधाई दी। जेआइए सचिव सीएस. मंत्री ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में जेआइए पूर्व अध्यक्ष आशाराम धूत, कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव,अरुण जैसलमेरिया शामिल थे। उद्यमियों ने एमडी सिंघवी से विद्युत समस्याओं पर चर्चा व उनके निराकरण की मांग की। इस पर सिंघवी ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
Published on:
18 Feb 2021 08:09 pm
