10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेन-देन के विवाद में आधी रात घर पर हमला

- एसयूवी में सवार युवकों ने की दरवाजे, खिड़कियां, एलईडी व फ्रिज में की तोड़-फोड़ - सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, दोनों युवक गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
Midnight house attack in transaction dispute

लेन-देन के विवाद में आधी रात घर पर हमला

जोधपुर. लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में दो युवकों ने मंगलवार मध्यरात्रि रातानाडा के सुभाष चौक स्थित मकान में हमला कर तोड़-फोड़ की। दरवाजे, खिड़कियों के साथ ही एलईडी टीवी व फ्रिज तोडऩे के बाद भागे दोनों युवकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह के अनुसार मूलत: भरतपुर हाल सुभाष चौक निवासी नादानसिंह पुत्र बाबूलाल मीणा का खेमे का कुंआ निवासी ओमवीर चौधरी व खेताराम चौधरी से लेन-देन का विवाद चल रहा है। नादानसिंह से दोनों युवक रुपए मांगते हैं। इसके चलते ओमवीर व खेताराम की मंगलवार को नादान से मोबाइल पर तीखी नोंक-झोंक हुई। फिर रात 11.30 बजे दोनों युवक एसयूवी में सुभाष चौक स्थित नादान के घर आए, लेकिन नादान घर पर नहीं था। वो खाना खाने के लिए बाहर गया हुआ था। मकान पर ताला लगा था। दोनों युवकों ने लाठी-सरिए व पत्थरों से घर पर हमला कर दिया। उन्होंने दरवाजे व खिड़कियां तोड़ दी। दोनों अंदर घुसे और एलईडी टीवी, फ्रिज व अन्य सामान तोड़-फोड़ कर बिखेर दिए। बाद में दोनों वहां से चले गए।

आस-पड़ोस के लोगों ने युवक को सूचना दी। उसने दोनों युवकों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने एसयूवी नम्बर के आधार पर तलाश कराई। आधी रात बाद शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने खेमे का कुआं के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया और रातानाडा थाना पुलिस को सौंपा। घर में घुसकर तोड़-फोड़ व हमले का मामला दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को खेमे का कुआं निवासी ओमवीर पुत्र जोगेन्द्रसिंह जाट व राजीव गांधी कॉलोनी निवासी खेताराम पुत्र नारायणराम जाट को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एसयूवी कार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

नादान सिंह के मकान के सामने ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। हमले की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त ने फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं।