11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. पनगडिय़ा के निधन से प्रवासियों में भी शोक

अमरीका में रहने वाले साथियों ने जताया दु:ख
less than 1 minute read
Google source verification
 डॉ. पनगडिय़ा के निधन से प्रवासियों में भी शोक

डॉ. पनगडिय़ा के निधन से प्रवासियों में भी शोक

जोधपुर। मशहूर न्यूरोलोजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगडिय़ा के निधन पर अमरीका में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय में भी शोक की लहर फैल गई। डॉ. पनगडिय़ा के साथी चिकित्सकों व प्रवासी भारतीयों ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि डॉ. पनगडिय़ा के देहावसान से राजस्थान ने एक अनमोल हीरा खो दिया है।

अमरीका में रह रहे प्रसिद्ध इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन शर्मा ने शोक जताते हुए कहा कि न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में डॉ.पनगडिय़ा का अभूतपूर्व योगदान रहा। उनका जाना चिकित्सा क्षेत्र की एक बहुत बड़ी क्षति है। राजस्थान फाउंडेशन अमरीकी चेप्टर के अध्यक्ष केके मेहता व जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने डॉ. पनगडिय़ा के निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवासी राजस्थानी जेएफयू के अशोक संचेती, कनक गोलिया, मनीष ढड्ढा, ओपी चौधरी, अशोक पांडे व निशांत गर्ग ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डॉ. शर्मा ने भेजी थी दवाई
डॉ. पनगडिय़ां के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना पर अमरीका से उनके मित्र डॉ. समीन शर्मा ने तीन बार विशेष दवाएं जयपुर भेजी थी। उन्होंने गत ७ जून को महंगी जीवन रक्षक दवाएं जयपुर फुट के प्रेम भंडारी के जरिए भिजवाई थी। भंडारी खुद ये दवाएं लेकर एयरपोर्ट पहुंचे और दवाओं को अगले दिन ही दिल्ली पुलिस की मदद से जयपुर भेजा गया।