
जोधपुर के हस्तशिल्प मेले में मंत्री ममता भूपेश ने की शिरकत, कहा स्किल डवलपमेंट से जुड़ें महिलाएं
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. हस्तशिल्प मेले में महिला व बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोधपुर साफा पहन कर यहां की परंपरा और पहनावे की प्रशंसा की। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यहां कारीगरों के हाथों से बनी चीजों को देख कर अभीभूत है। सीएम हस्तशिल्प व उद्योग को बढ़ावा दे रहे हैं। राज्य की प्रगति में युवाओं की भागीदारी होने चाहिए। राजस्थान में पहली बार महिला सशक्तिकरण के लिए 1 हजार कारोड़ रुपए की इंदिरा महिला शक्ति निधि सरकार ने दी है। जिसका नाम है आईएम शक्ति। इस जुडकऱ महिलाएं स्किल डवलपमेंट में भाग ले सकती हैं। शिक्षा व व्यापार में महिलाओं को सब्सिडाइस्ड लोन दिया जाएगा। हस्तशिल्प के माध्यम से हम अपनी अलग पहचान स्थापित करें।
आंगनवाड़ी में बच्चों की छुट्टियां नहीं होने पर मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आंगनवाड़ी का एक्ट निर्धारित किया हुआ है। यह पोषण से जुड़ा हुआ है इसलिए बच्चों को भोजन व पोषण से वंचित नहीं रखा जा सकता है। इस कारण आंगनवाडिय़ों के समय में बदलाव किया गया है। जिससे बच्चा दिन में आए और पोषण प्राप्त करे। निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। ऐसी घटनाओं में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर महिला सुरक्षा के लिए कार्य किए जाने चाहिए। ऐसा माहौल बनाए जिससे महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़े। फास्ट ट्रैक के माध्यम से ऐसे मामलों पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए।
Published on:
08 Jan 2020 04:38 pm
