10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहरण के बाद नाबालिग से बलात्कार, युवक व उसके फूफेरे भाई पर एफआइआर दर्ज

कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र से गत दिनों एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद फूफेरे भाई के सहयोग से एक युवक ने तनावड़ा के एक मकान में बलात्कार किया और फिर उसे जयपुर ले गया, जहां से नाबालिग को ईटावा की बस में बिठाकर खुद ट्रेन से जोधपुर लौट आया।
less than 1 minute read
Google source verification
minor girl rape in jodhpur news in hindi

अपहरण के बाद नाबालिग से बलात्कार, युवक व उसके फूफेरे भाई पर एफआइआर दर्ज

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र से गत दिनों एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद फूफेरे भाई के सहयोग से एक युवक ने तनावड़ा के एक मकान में बलात्कार किया और फिर उसे जयपुर ले गया, जहां से नाबालिग को ईटावा की बस में बिठाकर खुद ट्रेन से जोधपुर लौट आया। पिता ईटावा से पुत्री को लेकर जोधपुर पहुंचे और सामूहिक बलात्कार व पोक्सो का मामला कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को गत 25 सितम्बर को मुकेश उर्फ बाबू अपहरण कर ले गया था। इसके बारे में भुआ के पुत्र भाई को अवगत कराया। वह विवेक विहार पहुंचा, जहां से मुकेश व किशोरी को तनावड़ा के मकान में ले गया। दोनों को एक कमरा उपलब्ध कराया। इसके बाद फूफेरा भाई अपने घर चला गया। रात को मुकेश ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। दूसरे दिन फूफेरे भाई ने युवक व किशोरी को टैक्सी से बस स्टैण्ड छोड़ा, जहां से दोनों बस से जयपुर चले गए। एक-दो दिन रुकने के दौरान युवक के पास किसी का फोन आया। उसने किशोरी को जोधपुर चलने की जानकारी दी। किशोरी को जोधपुर की बस बताकर ईटावा की बस में बिठा दिया और खुद ट्रेन से जोधपुर आ गया।

उधर, ईटावा पहुंचने पर किशोरी घबरा गई। उसने एक दम्पती की मदद ली और पिता को फोन कर खुद के ईटावा में होने की जानकारी दी। पिता ईटावा पहुंचे और पुत्री को लेकर सोमवार को जोधपुर पहुंचे। दोनों कुड़ी भगतासनी थाने पहुंचे और मुकेश व उसके फूफेरे भाई के खिलाफ नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने और बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया।