11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम बच्चियां पर टूटा कहर

इन क्षेत्रों में हुई आपराधिक घटनाओं से दहशत फैल चुकी है। पढ़ें ये शर्मनाक घटनाएं...
2 min read
Google source verification
The old officers were not able to be fortunate enough to open the new division

पुराने अधिकारियों से नहीं संभल रही थी सौभाग्य योजन तो खोला गया नया डिवीजन

जोधपुर.

जिले के दो ग्रामीण क्षेत्रों में हुई दो खौफनाक घटनाओं ने दहला कर रख दिया है। पहले ही खराब हो रहे माहौल में बच्चियों के खिलाफ घटनाओं में वृद्धि हुई है। अपणायत के शहर जोधपुर में दिनोंदिन अपराध की जड़ें मजबूत होती जा रही हैं। वहीं अब इस अपराध के आग की आंच ग्रामीण अंचल को भी सुलगाने लगी है। जिले के पीपाड़ सिटी और बिलाड़ा क्षेत्र में हुई विभत्स घटनाओं में मासूम बच्चियां शिकार बनी हैं। देश में बीते महीनों बालिकाओं के साथ हुई घटनाओं ने दहला के रखा था। इन क्षेत्रों में हुई आपराधिक घटनाओं से दहशत फैल चुकी है। पढ़ें ये शर्मनाक घटनाएं...

कुर्बानी के नाम पर मासूम हलाल

शुक्रवार को पीपाड़सिटी में हुई मुस्लिम बालिका की मौत ने सनसनी फैला दी थी। अपने घर में सुरक्षित सो रही नन्हीं जान
को यह कहां पता था कि उससे सबसे ज्यादा प्यार और महफूज रखने वाले उसके अपने पिता ही उसकी बेरहमी से मौत कर देंगे। मौत भी ऐसी कि इंसानियत से विश्वास उठ जाए। कसाई पिता ने जानवरों को हलाल करने के तरीके से अल्लाह को खुश करने के अंधविश्वास के चलते अपनी सबसे अजीज को ही मौत के घाट उतार दिया।

बालिका का शव कुएं में मिलने से सनसनी

इधर तिलवासनी में एक बालिका का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बालिका का शव कुएं से बाहर निकाला। परिजन के संदेह के आधार पर पुलिस ने एक रिश्ते की महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।