
लापता युवक की बाइक नहर किनारे मिली, डूबने का अंदेशा
लापता युवक की बाइक नहर किनारे मिली, डूबने का अंदेशा
जोधपुर/तिंवरी.
मथानिया थानान्तर्गत तिंवरी कस्बे से लापता एक युवक की मोटरसाइकिल शुक्रवार को बड़ा कोटेचा रोड पर राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के पंपिंग स्टेशन के पास मिली। नहर में गिरने के अंदेशे पर युवक की तलाश कराई गई, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि तिंवरी का एक युवक गुरुवार को घर से बिना बताए निकल गया था। वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। तब परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच, तलाश के दौरान कस्बे के समीप बड़ा कोटेचा रोड पर नहर के किनारे युवक की मोटरसाइकिल मिल गई। इससे अंदेशा होने लगा कि युवक नहर में गिरा होगा। उसकी तलाश की गई, लेकिन फिलहाल उसका पता नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि युवक का मोबाइल भी नहीं मिल है। इससे संभावना है कि वह बाइक खड़ी कर कहीं चला गया होगा।
Published on:
02 Oct 2021 12:37 am
