11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर हादसा : मदद के लिए हाथ बढ़ाना दूर, विधायक भंसाली ने पीडि़तों को कहा पड़ेगा थप्पड़
Play video

जोधपुर हादसा : मदद के लिए हाथ बढ़ाना दूर, विधायक भंसाली ने पीडि़तों को कहा पड़ेगा थप्पड़

इस बीच पीडि़त परिवार ने शहर विधायक कैलाश भंसाली पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा कर चौंका दिया है।
Google source verification

जोधपुर . बीते मंगलवार को सरदारपुरा बी रोड पर बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद पीडि़त परिवार के जख्म अभी भरे भी नहीं हैं कि उनके सामने नई मुसीबतें आने लगी हैं। जहां हादसे के बाद सूर्यनगरी ने अपणायत दिखाते हुए पीडि़तों की तरफ मदद के हाथ बढ़ा कर जिंदगियां तक बचाईं थीं। वहीं जनप्रतिनिधियों का रूखा व्यवहार हैरान कर देने वाला रहा। इस बीच पीडि़त परिवार ने शहर विधायक कैलाश भंसाली पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा कर चौंका दिया है। पीडि़त परिवार ने आरोप लगा कि हादसे के तीसरे दिन मौके पर पहुंचे विधायक भंसाली के पहुंचने पर पीडि़त परिवार व क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जाहिर की तो उन्होंने थप्पड़ मारने की बात कह डाली। इससे पीडि़त परिवार आहत है। लोगों ने शिकायत की उन्होंने हादसे के दिन पीडि़तों की सुध तक नहीं ली। इस पर उन्होंने कहा कि थप्पड़ पड़ेंगा, मैं हादसे के दिन वहीं पर था। इस बात से लोगों में खासा रोष है।